प्रभाग कार्यालय में भाजपा नगरसेवक का कचरा फेंको आंदोलन

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – कचरा संकलन और उसके निपटारे का मसला दिन-ब-दिन गंभीर बनता जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ के नागरिक जनप्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधि प्रशासन पर नाराज चल रहे हैं। हालांकि बुधवार को भाजपा नगरसेवक संदीप वाघेरे का आक्रोश फूटा और उन्होंने मनपा के ग प्रभाग कार्यालय में कचरा फेंको आंदोलन किया। उन्होंने प्रभाग अधिकारी स्मिता झगड़े पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि झगड़े प्रभाग के मसलों को हल करने में सक्षम नहीं है।

पिंपरी गांव में कचरा संकलन और निपटारे का मसला गहन है। उसे सुलझाने में मनपा प्रशासन लगातार नाकाम साबित हुआ है। न समय पर कचरा उठाया जा रहा है, न ढंग से साफ सफाई की जा रही है। औषधि फौव्वारणी तो पखवाड़े- पखवाड़े तक नहीं होती। इसके चलते लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। दंडात्मक कार्रवाई कर ठेकेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है। बरसात पूर्व किये जाने वाले स्वच्छता संबन्धी कार्यों को भी पूरा नहीं किया गया।

ग क्षेत्रीय कार्यालय की मुखिया स्मिता झगड़े के पास मुख्यालय की जिम्मेदारी रहने से वह प्रभाग के कामकाज के लिए समय नहीं दे पा रही हैं। पिंपरी गांव में कचरे की समस्या गंभीर बन गई है, बार- बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे नाराज सत्तादल के नवरसेवक रहे संदीप वाघेरे ने आज ग प्रभाग कार्यालय में कचरा फेंको आंदोलन किया। उनका कहना है कि कम से कम अब तो प्रशासन की नींद टूटेगी और नागरिकों के मसलों की सुध ली जाएगी।