दिल्ली कैंट से भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| गोल मार्केट काउंटिंग सेंटर की छह सीटों में दिल्ली कैंट इकलौती सीट है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मनीष सिंह ने बढ़त बना रखी है। अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (आप) को बढ़त हासिल है। मनीष सिंह भारतीय वायुसेना के जवान रह चुके हैं। दिल्ली कैंट सीट पर फिलहाल 6,069 वोटों की गणना हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह 2,325 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तंवर 2,022 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आप प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह 1,615 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।