भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा की पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी का गठन हो गया है। हालिया पिंपरी मोरवाडी स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर भारतीय मोर्चा के शहराध्यक्ष विकास मिश्रा द्वारा शहर कार्यकारिणी की घोषणा की गई और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नई कार्यकारिणी में दिनेश सिंह, केशव साह, सच्चिदानंद मिश्रा (उपाध्यक्ष), शशि पासवान, दुर्गेश तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य), राकेशसिंह ठाकुर (युवा मोर्चा अध्यक्ष), सरिता पांडे (महिला मोर्चा अध्यक्षा), गोपाल जैस्वाल (मंडल अध्यक्ष), आलोक सिंह (भोसरी विधानसभा अध्यक्ष), चंद्रकांत तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह आदि का समावेश है।
इस मौके पर पूर्व महापौर आरएस कुमार, वरिष्ठ नगरसेवक बाबू नायर, वरिष्ठ नेता अजय पाताड़े, संजय मंगोडेकर आदि उपस्थित थे। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को पुनः मुख्यमंत्री बनाने और पिंपरी चिंचवड़ शहर में बसे करीबन सवा लाख उत्तर भारतीयों की ताकत बनकर उनके मसले सुलझाने और संगठन से जोड़ने का संकल्प किया गया।