PMPML बस सेवा शुरू करवाने के लिए भाजपा का आंदोलन, पुलिस ने सांसद गिरीश बापट के साथ कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पुणे : शहर में आज से सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में भाजपा की ओर से शहर में पीएमपी बस सेवा फिर से शुरू कराने के लिए आंदोलन किया गया। इस मौके पर पुलिस ने सांसद गिरीश बापट व शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक को गिरफ्तार किया है।

शहर में कोरोना के मरीज बढते जा रहे हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। आज से शहर में दिन में जमावबंदी और रात में कर्फ्यू लगाया है। होटल, मॉल, धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाली जगह को बंद किया गया है। इसमे पीएमपी को भी 7 दिनो के लिए बंद किया गया है। भाजपा की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।

कल हुई बैठक में भी सांसद ने विरोध जताया था। इसी कारण आज शहर भाजपा की ओर से विरोध जताते हुए आंदोलन किया गया। हालांकि आंदोलन शुरू होते ही पुलिस ने सांसद गिरीश बापट और शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक को गिरफ्तार कर लिया। उन्हे पुलिस गाड़ी में बिठाकर पुलिस थाने ले जाया गया।