BIRTHDAY SPECIAL : को-एक्ट्रेस को खुलेआम किस कर चुकी हैं यह हीरोइन

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

शबाना आजमी  हिंदी सिनेमा की ऐसी मंझी हुई अभिनेत्री हैं जो खुद के अभिनय को अपने अलग अंदाज में दर्शकों  के सामने  लाती हैं, शबाना आजमी अभिनेत्री के साथ  सामाजिक कार्य में  भी सामान रूप से सक्रीय रहती हैं। शबाना आजमी बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने करीब 4 दशक तक हिंदी सिनेमाजगत पर राज किया। आजमी को पहली फिल्म के लिए ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ से नवाजा गया था। शबाना का  “झुकी झुकी सी नज़र बेक़रार है कि नहीं” आज भी दर्शकों  को लुभाता हैं। शबाना आजमी मशहूर लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर की  पत्नी हैं, उनकी यह जोड़ी आज भी लोगो के लिए मिसाल है।

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के मोशन पोस्टर में महानायक की एंट्री
[amazon_link asins=’B078RJN314,B0764XDVV9,B0799NL71Y’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f0155550-bb39-11e8-ac52-9bff5b247e9a’]

सुप्रसिद्ध कवी कैफ़ी आजमी की बेटी  शबाना आजमी का जन्म  हैदराबाद  में 18  सितंबर 1950   को  हुआ था ।  शबाना आजमी ने पुणे के  फिल्म अँड टेलिव्हिजन इन्स्टिट्यूट ऑफ इंडिया से शिक्षा  पूरी की। बॉलीवुड में  उनकी पहली फिल्म “अंकुर” आयी थी इस फिल्म  से  वह बॉलीवुड में  सुप्रसिद्ध  हो गयी। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड  में  भी अपने  अभिनय से उन्होंने  एक अलग पहचान बनाई। जॉन श्लेसिंगर  के ‘मॅडम सोऊसाटस्का; और  रोनाल्ड जॉफ के  ‘सिटी आॅफ जॉय; इन हॉलिवूड फिल्मों में अभिनय  किया हैं।

[amazon_link asins=’B01K4K6266,B07DFNQR1L,B07FDXCWRH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f9a6ac76-bb39-11e8-a8a8-ab4f47792755′]

शबाना आजमी को पद्मश्री पुरस्कार से  नवाजा गया हैं, और  पांच बार  नॅशनल अवॉर्ड  सर्वोत्कृष्ट अभिनेत्री के  लिए  मिला हैं। टेरी विद्यापीठ  से  शबाना आजमी को  डॉक्टरेट डिग्री  प्राप्त  हैं। इस के पहले  जादवपूर विद्यापीठ, लीडस मेट्रोपोलिटिअन विद्यापीठ, जामीया मिलिया विद्यापीठ और सायमन फ्रेझर विद्यापीठ से  उन्होंने डॉक्टरेट डिग्री की।