बर्थडे स्पेशल: सलमान खान ने दिया था इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड में मौक़ा, जमकर दिए बोल्ड सीन्स, पर नहीं बना पायी अपनी जगह

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  टॉप 10 बॉलीवुड बोल्ड एक्ट्रेस में से एक जरीन खान का आज बर्थडे है। जरीन का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। आज वह पूरी 31 साल की हो गई। बॉलीवुड में शुरुवात से लेकर आज तक उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये। जरीन ने फिल्म वीर से बॉलीवुड में अपना डेब्यू की थी। उस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/BqPbD3FBmfy/?utm_source=ig_web_copy_link

उस दौरान उन्हें देखकर यह कहा गया था कि वह कैटरीना की हमशक्ल है और उन्हें फिल्मों में सलमान खान लेकर आए थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया जरीन की फिल्में फ्लॉप होती गई। अपने करियर को बचाने के लिए जरीन ने जमकर बोल्ड सीन भी दिए। हालांकि उनकी ये मेहनत भी रंग नहीं लाई। जरीन ने ‘हेट स्टोरी 3’ में जमकर बोल्ड सीन दी है। बॉलीवुड में आने के पहले जरीन कॉल सेंटर में काम करती थी। पहले के जरीन और अब के जरीन खान में आपको काफी बदलाव दिखेगा। पहले जरीन 100 किलों की थी। खूब जंक फूड खाती थी इस कारण वह मोटी हो गईं थीं। हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद वह अपना वजन कम करके सेक्सी एक्ट्रेसस में शामिल हो गई।

https://www.instagram.com/p/BwjmjsBhXup/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BoWhDdIhdq1/?utm_source=ig_web_copy_link

जरीन को पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बहुत रोचक है। फिल्म ‘युवराज’ के सेट पर सलमान की नजर उन पर पड़ी। बस फिर क्या था सलमान को वो किसी राजकुमारी की तरह लगीं और उन्होंने ‘वीर’ के लिए जरीन को कास्ट कर लिया।

https://www.instagram.com/p/BtARfQGgMLt/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BxaH0VrFXxb/?utm_source=ig_web_copy_link