मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सैफ अली खान आज अपना 49वां बर्थडे माना रहे है। आज का दिन उनके लिए कुछ खास है। आज ही उनकी आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर भी रिलीज किया गया है। इस 36 सेकंड के इस टीजर में वह अपने चेहरे पर भभूत लगाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसकी जानकारी तरन आदर्श ने ट्वीट कर दी है।
Saif Ali Khan… First glimpse of #LaalKaptaan… Directed by Navdeep Singh… Eros International and Colour Yellow Productions presentation… 11 Oct 2019 release. #Dussehra pic.twitter.com/9Wz3xO5Vvs
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2019
कुछ दिन पहले फिल्म ‘लाल कप्तान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था, जो काफी दमदार था। इसी दिन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज होगी। यानि की सैफ का मुकाबला अब प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से होगा।
Saif Ali Khan in #LaalKaptaan… Release date finalized: 6 Sept 2019… Directed by Navdeep Singh… Eros International and Aanand L Rai presentation… Here's the first look poster: pic.twitter.com/OeAKrLhWEN
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2019
क्या होगी फिल्म ‘लाल कप्तान’ की कहानी –
सैफ अली खान की ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी। जिसमें उनका किरदार बेहद दिलचस्प होने वाला है। फिल्म में उनका किरदार एक नागा साधु का है। इसे नवदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रोड्यसर सुनील लुल्ला ने बताया कि सैफ एक गिफ्टेड एक्टर हैं और स्क्रिप्ट उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका दे रही है।