खराड़ी बाइपास बीआरटी मार्ग पर बाइक सवार की मौत

पुणे : खराड़ी बाइपास बीआरटी मार्ग पर बाइक सवार ने पीएमपी बस को पीछे से धक्का मारा। उसके बाद वो बस के नीचे अटक गया और बस में आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। वही बस भी जलकर खाक हो गई। सभी यत्री सुरक्षित बस से निकाले गये। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

मृतक का नाम अजिंक्य येवले (उम्र 25) है। इस मामले में विमानतल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आस पास यात्रियों से भरी पीएमपीएल बस खराड़ी बाइपास चौक पर बीआरटी मार्ग से जा रही थी। उसी समय तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से बस को धक्का दिया। यह धक्का इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक बस के नीचे चला गया। उसके बाद अचानक बस में आग लग गई। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को तुरंत बस से नीचे उतरने को कहा।

यात्री तुरंत बस से नीचे उतरने लगे, लेकिन तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था। बस के नीचे आया युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। विमानतल पुलिस थाने के मार्शल और पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद बाइक सवार को बस के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।