बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

पटना : देश में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। मरीज़ो की संख्या दिन-प्रतिदिन बढता ही दिख रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मौत का आंकड़ा भी बढ रहा है। ऐसे में बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। उन्हे कोरोना संक्रमण हो गया था। इसके अनुसार उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।

1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह ये मुख्य सचिव बनने से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे| इसी साल उन्हे बिहार के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अरुण कुमार सिंह को 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद उन्हे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण कुमार सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया।

कोरोना संक्रमण होने से बिहार के कई अधिकारियों की मौत हो गई। बीते सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। उन्हे पटना के एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी स्थिति बिगड़ती गई और अंत में 23 अप्रैल को कोरोना से उनका निधन हो गया।