बिग बॉस कंटेस्टंट ने कहा – होली पार्टी में उसने मेरे स्कर्ट में डाला हाथ और…

मुंबई : ऑनलाइन टीम – अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं तो दूसरी तरफ वह अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने होली पार्टी की एक घटना का उल्लेख किया।

उनकी हर तस्वीर ट्रेंड में रहती है और फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरें देखना बेहद पसंद करते हैं। कभी देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाली सोफिया लंबे समय तक से किसी और शो में नजर नहीं आईं। लेकिन वह अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहती है।

अभिनेत्री द्वारा शेयर किये गए होली पार्टी की घटा को जानकर आपको भी गुस्सा आएगा। सोफिया ने कहा कि होली पार्टी में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। किसी ने उसकी स्कर्ट में हाथ डाल दिया था। घटना के बाद वह अंदर तक हिल गई थी।

सोफिया ने न्यूज पोर्टल को बताया, “मैं एक होली पार्टी में गई थी जहां बहुत सारे सेलेब्स आए थे। मैं सभी के साथ फ़ोटो क्लिक करने में सहज महसूस नहीं करती। लेकिन पता नहीं मैंने वहां पानीपुरी खायी थी जिसमे शायद भांग जैसा नशा मिक्स किया हुआ था। वो खाने के बाद मुझे नशा हो गया और में सबके साथ फोटोज़ क्लिक कराने लगी।

अब, सोफिया के अनुसार, उस पार्टी में एक व्यक्ति ने उसकी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की। सोफिया ने पहले तो उसे नज़रअंदाज़ किया, लेकिन जब फिर से उसने ऐसा किया तो उसने उस आदमी को धक्का दे दिया। अभिनेत्री ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की, लेकिन यह भी कहा कि उसके एक दोस्त ने उसकी मदद की और उसे उसे घर पहुंचाया।