नामीबिया में एडोल्फ हिटलर को  बड़ी जीत ; कहा – दुनिया पर राज करने का मंसूबा नहीं 

नामीबिया, 5 दिसंबर : दक्षिण अफ़्रीकी देश नामीबिया में एक विधायक के चुनाव ने दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।  यहां एडोल्फ हिटलर भारी मतों से चुनाव जीत गए है।  लेकिन  इस उम्मीदवार ने इससे पहले ही साफ कर दिया कि उनका दुनिया पर राज करने का कोई मंसूबा नहीं है।

54 वर्षीय ये हिटलर नामीबिया के सत्ताधारी स्वापो पार्टी के सदस्य है. उन्हें  ओमपुंजा  विधानसभा सीट पर करीब 85% वोट मिला है।  इस बड़ी जीत के बाद जर्मनी के एक न्यूज़ पेपर ने उनका इंटरव्यू लिया।  बिल्ड दवारा दी गई खबर के अनुसार इस एडोल्फ हिटलर का नाजी की विचारधारा से और नए विधायक के नाम को छोड़कर कोई संबंध नहीं हैं।

हिटलर ने दुनिया  को वर्ल्ड वॉर में धकेल दिया था।  लेकिन नामीबिया के हिटलर को बचपन में ये नाम सामान्य नज़र आता था।  उनके पिता ने जर्मनी के एडोल्फ हिटलर के नाम  पर उनका नाम रखा था।  हिटलर कहने पर उन्हें समझ नहीं आता था कि एडोल्फ हिटलर नाम क्या अर्थ है।

उन्होंने बताया कि जब मैं बड़ा हुआ तब मुझे समझ आया कि  इस नाम का व्यक्ति काफी बदनाम है।  वह दुनिया पर राज करना चाहता था। लेकिन मेरा सारी बातों से कोई लेना देना नहीं है।  मेरा ऐसा नाम है इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र को कब्जे में लेना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि ,मेरा नाम बदलने का कोई विचार नहीं है।  क्योंकि ये नाम मेरे सारे अधिकृत डाक्यूमेंट्स में शामिल हो गया है।  1884 से 1915 तक नामीबिया जर्मनी का हिस्सा था।  तब इस देश को जर्मन दक्षिण अफ़्रीकी देश कहा जाता था।