बड़ी खबर: विंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा अस्पताल में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड कप 2019 खेला जा रहा है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रायन लारा को  आज परेल के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें क्यों भर्ती कराया गया इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रायन लारा को मंगलवार करीब 12.30 बजे अस्पताल लाया गया और तुरंत चिकित्सा जांच शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, वह पास के एक होटल में एक कार्यक्रम में थे जब उन्होंने असुविधा की शिकायत की।  बता दें कि लारा वर्ल्ड कप 2019 मुंबई में कमेंट्री टीम के हिस्सा हैं।

लारा ने वेस्टइंडीज की ओर से 131 टेस्ट मैच खेलते हुए 11953 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 400 रन है, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लारा ने अपने टेस्ट करियर में 34 शतक बनाये है।