BIG NEWS : NRC समर्थन जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, चले बम और पत्थर

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – एनआरसी और सीएए को लेकर देश में प्रदर्शन रुका नहीं है। देश ले अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन का दौर जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर झारखंड से सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, झारखण्ड के लोहरदगा शहर के अमलाटोली में दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पत्थर और पेट्रोल बम भी चले हैं। साथ ही कई वाहनों में आगजनी की गयी।

एक खबर के मुताबिक, घटनास्थल पर एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान किसी बात पर विवाद शुरू हो गया जो बाद हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। अभी जो जानकारी मिल रही है उसके  मुताबिक, अभी भी वहाँ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया है। इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है।