बड़ी खबर : बॉलीवुड के इस मशहूर संगीतकार की हालत नाज़ुक, ICU में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की हालत नाजुक बताया जा रहा है। दरअसल उनकी तबीयत अचानक काफी खराब होने की वजह से उन्हें देर रात मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत खराब है, फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद से अब तक उनकी हालत में सुधार नहीं आया है। अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा गया है। अस्पताल में परिवार के सभी लोग मौजूद हैं। बता दें कि फिलहाल डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में लगी हुई है।

मोहम्मद जहूर खय्याम का बॉलीवुड कैरियर  – 
खय्याम ने अपने संगीत का सफर 17 वर्ष की उम्र से शुरू कर दिया था। उन्होंने 1943 अपना हुनर दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था, जिसके बाद 1953 में आई फिल्म ‘फुटपाथ’ से वो बॉलीवुड में आ गए। इस फिल्म के संगीत से खय्याम जैसे छा गए थे। जिसके बाद उन्होंने 1961 में आई फिल्म ‘शोला और शबनम’ में भी संगीत दिया। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपना संगीत दिया है। इनमें आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्में शामिल हैं।