बड़ी खबर : रेमो डिसूजा को पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार, 5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, कोर्ट ने जारी की गैर जमानती वारंट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रेमो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। दरअसल सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने पर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बता दें कि एक प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर 2016 में सिहानीगेट थाने में रेमो डिसूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। रेमो के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। अब कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद रेमो डिसूजा को गिरफ्तार करने मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है।

 

क्या है पूरा मामला –
प्रॉपर्टी डीलर ने साल 2016 में रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सतेंद्र त्यागी ने साल 2016 में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। रेमो ने एक बड़ी फिल्म बनाने की बात कहते हुए उन्हें मोटे मुनाफे का झांसा दिया। जिसके बाद उन्होंने 2013 में रेमो की फिल्म में पांच करोड़ रुपये लगा दिए। डीलर सतेंद्र त्यागी के मुताबिक, रेमो ने एक साल में 5 करोड़ के बदले 10 करोड़ लौटाने का वादा किया था लेकिन, उसे न ही पांच करोड़ मिले और न 10 करोड़ रुपये।  पीड़ित सतेंद्र ने यह भी आरोप लगाया था कि जब उसने अपना पैसा मांगा तो उसे अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी दिलाई गई।

जल्द हो सकती है गिरफ़्तारी –
गाजियाबाद पुलिस ने मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार करने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

visit : punesamachar.com