BIG NEWS : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी मारे गए

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अफ्रीकी देश बुर्किना फासो से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां के उत्तरी इलाके के एक कस्बे में मंगलवार को एक बड़ा आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इस हमले के बारे देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में करीब 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1209622416818724866

राष्ट्रपति काबोर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी की आतंकवादी हमला देश के सौम प्रांत के अर्बिंडा शहर में हुआ। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि हमारे सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई में 80 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के जवानों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में सैन्य हथियार बरामद भी किए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हमले में 35 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। बता दें कि अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति ने हमले के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। यह हमला ऐसा समय हुआ जब पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है। यह एक दुखत घटना है।