Big News : भारतीय हॉकी और वॉलीबॉल खिलाड़ी की सिर पर गोली मारकर हत्या

पटियाला : समाचार ऑनलाइन – पंजाब से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल पंजाब के पटियाला में भारतीय हॉकी खिलाड़ी और वॉलीबॉल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों खिलाड़ी बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी थे। दोनों की पहचान अमरीक सिंह और सिमरजीत सिंह के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

घटना सामने आते ही पूरा खेल जगत सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार नेशनल हॉकी खिलाड़ी अमरी‌क सिंह और उनके साथी वॉलीबॉल खिलाड़ी सिमरजीत सिंह बुधवार को देर रात वॉलीबॉल खेलकर लौट रहे थे। पटियाला के 24 नंबर फाटक के पास कुछ लोगों के साथ खड़े थे, जहां उनकी किसी गुट से कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद अज्ञात हमलावरों के उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने दोनों के सिर पर गोली मारी। अमरीक और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हाे गई।  यह घटना रात करीब एक बजे के करीब हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, अमरीक पंजाब स्टेट पावरकॉम में काम करते थे।