बड़ी खबर : गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – गांधी परिवार के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को उपचार के लिए सोमवार को नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें पीठ और पैर में दर्द के कारण सोमवार को नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया।

रॉबर्ट वाड्रा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हॉस्पिटल पहुंच गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा हॉस्पिटल में थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे फिर से वो वापस हॉस्पिटल पहुंच गईं। इसके बाद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पूरी रात करीब 9 घंटे तक हॉस्पिटल में मौजूद रहीं। अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। वाड्रा की वजह से पूरे अस्पताल की की सुरक्षा एसपीजी की टीम कर रही है और अस्पताल को घेरे में ले लिया है।

बता दें कि हरियाणा में चुनाव के दिन ही वाड्रा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके बाद कांग्रेस की हालत ठीक नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है।