बड़ी खबर : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन

पटना : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली में ही इलाज चल रहा था। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक का माहौल है। वो तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

राजनीतिक करियर –
पहली बार यह जिम्मेदारी वर्ष 1975 में संभाली थी। वहीं दूसरी बार वो 1980 में राज्य के मुख्यमंत्री बने और आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह 90 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी।