बड़ी खबर : कपिल शर्मा शो के ‘इस’ कॉमेडियन पर FIR दर्ज़ 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन कीकू शारदा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल कॉमेडियन कीकू शारदा पर धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मुंबई में एक चेरिटेबल ट्रस्ट जिसे मुंबई फेस्ट के नाम से जाना जाता है वहीं इस चेरिटेबल ट्रस्ट को हाल ही में उसने 50.70 लाख की चीटिंग की है और मुंबई फेस्ट इस चेरिटेबल ट्रस्ट से कीकू शारदा भी जुड़े हुए है।

कॉमेडियन कीकू शारदा का बयान – 
यह शिकायत डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने मुंबई के अम्बोली पुलिस स्टेशन में दर्ज़ कराया है। नितिन ने न सिर्फ कीकू के खिलाफ बल्कि इसमें और छह लोगों के नाम शामिल है। शिकायत दर्ज़ के बाद कॉमेडियन कीकू शारदा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ‘इस समय वो इस आर्गेनाइजेशन में एक्टिव नहीं है। ये ट्रस्ट लोगो के वेलफेयर और आर्ट और कल्चर को प्रमोट करती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, उनकी साल एमएमआरडी ग्राउंड में आयोजित बीकेसी फेस्ट के दौरान पिछले साल सेट डिजिनिंग का काम दिया गया था और  इसके बाद ट्रस्ट उनके साथ काम को लेकर किसी तरह का कोई एग्रीमेंट कॉपी नहीं बनाई थी। वहीं ऑर्गेनाइजर ने उनको जो चेक दिया था वो बाउंस हो गया।

पुलिस का बयान – 
इस मामले में मुंबई के अम्बोली पुलिस का कहना है कि ‘दोनों पार्टी के बीच पैसो को लेकर मिस कम्युनिकेशन हुआ है। हम लोगों ने इस पुरे मामले की एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली है। गौरतलब हो कि कॉमेडियन कीकू शारदा इस ट्रस्ट के सेक्रेटरी हैं।