BIG NEWS : पाकिस्तान के एक मस्जिद में बम ब्लास्ट, DSP समेत 15 लोगों की मौत

इस्लामाबाद : समाचार एजेंसी – पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरसल पाकिस्तान के क्वेटा शहर में स्थित एक मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ है। इस धमाका में 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की मृतकों में एक डीएसपी भी शामिल है। साथ ही इस धमाके में 20 अन्य लोग भी घायल हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1215649619335507968

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शुक्रवार के नमाज के तुरंत बाद हुआ। जहां ये धमाका हुआ वह इलाका घना बसा हुआ बताया जाता है। धमाके के बाद फौरन वहां पर रेस्क्यू दल पहुंच गया है जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। ये धमाका क्वेटा के सैटेलाइट टाउन एरिया में हुआ। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया है। बता दें कि अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।