बड़ी खबर : कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गयी। यह घटना कल शाम मुंबई में घटी। मिली जानकारी के मुताबिक़, ईशा अपनी कार से सफ़र कर रही थीं। इस दौरान पीछे से एक गाड़ी ने आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। अच्छी बात ये रही कि ईशा को गंभीर चोट। हालांकि उनकी कार नुकसान हुआ। यह जानकारी खुद ईशा ने ट्विटर पर एक कार की तस्वीर शेयर कर दी।

https://twitter.com/eshagupta2811/status/1164164644962881537

ईशा ने मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मदद की ज़रूरत है, इस कार ने लीलावती हॉस्पिटल के बाहर मेरी कार में जोर से टक्कर मारी है, मुंबई पुलिस प्लीज़ मदद करें।’ ईशा के ट्वीट पर मुंबई पुलिस द्वारा फ़ौरन एक्शन लेते हुए जवाब दिया गया। मुंबई पुलिस ने जबाव देते हुए लिखा कि ‘हमने आपको फॉलो कर लिया है। अपनी कांटेक्ट डिटेल प्लीज़ मैसेज पर शेयर करें’ |

बाद में ईशा ने मुंबई पुलिस का शुक्रियादा भी किया। बता दें कि ईशा गुप्ता ने फिल्म राज 3 से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। जिसके बाद उन्होंने ‘जन्नत 2’ और ‘बादशाहों’ जैसी फिल्मों में काम किया है।