बड़ी खबर : 1 नवंबर से बदल जाएगा बैंक खुलने का समय, जानें नया टाइम टेबल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन : बैंक को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइम टेबल तय हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब से यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे। गौरतलब हो कि बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है। लेकिन अब नया टाइम टेबल के मुताबिक,  बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा। कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा।

महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। उधर वित्त मंत्रालय ने बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा ही करने का निर्देश दिया था। पहले एक ही इलाके में बैंकों के कामकाज का समय अलग होता था। जो की अब नहीं होगा। बैंकों के कमर्शियल एक्टिविटी के समय में भी बदलाव किया गया है। जो कि अब अब यह सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का होगा। जबकि कुछ बैंकों में कमर्शियल एक्टिविटी का समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

टाइम टेबल – टाइम टेबल में बैंकों के खुलने के तीन टाइम टेबल सुझाए गए थे। पहला टाइम टेबल के मुताबिक, बैंकों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक। दूसरा समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक और तीसरा समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।