मरीजों  के साथ हो रही लूट को रोकने के लिए ठाकरे सरकार का बड़ा निर्णय ! स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने की घोषणा 

 

पुणे, 29 मई : राज्य में कोरोना के कोहराम के बीच सभी डॉक्टरों ने कोरोना योद्धाओं  का मान बढ़ाया है।  लेकिन अभी भी कई हॉस्पिटल दवारा मरीजों से अधिक बिल वसूला जा रहा है।  मरीजों की बीमारी का गलत फायदा उठाते हुए उनके साथ आर्थिक लूट करने की घटना सामने आ रही है।  पुणे में ऐसे हॉस्पिटलों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार दवारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।  इस निर्णय की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की.

राजेश टोपे दवारा की गई घोषणा से हॉस्पिटलों की मनमानी पर लगाम लगेगा।  पुणे के हॉस्पिटल दवारा कोरोना मरीजों के उपचार के बदले लिए जाने वाले प्रत्येक बिल की ऑडिटर के जरिये ऑडिट की जाएगी।   अब तक केवल डेढ़ लाख रुपए से अधिक के बिल की ऑडिट की जा रही है लेकिन अब प्रत्येक बिल का ऑडिट किया जाएगा।  पुणे में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे।

हर बिल का ऑडिट करने के निर्देश 
इससे पहले मरीजों से आर्थिक लूट करने की शिकायते मिल रही थी।  इसके अनुसार डेढ़ लाख रुपए से अधिक के बिल की ऑडिटर के जरिये ऑडिट करने के निर्देश सरकार ने दिए थे।  लेकिन इसके बाद कुछ हॉस्पिटलों ने इसका रास्ता निकालते नज़र आये।  इसके तहत डेढ़ लाख से अधिक का बिल होने पर डेढ़-डेढ़ लाख का अलग अलग बिल बनाकर पैसा वसूला जा रहा था।  इस पर लगाम लगाने के लिए अब हर बिल का ऑडिट जाएगा।  इसके लिए हर हॉस्पिटल में ऑडिटर रखना अनिवार्य कर दिया गया है।  यह जानकारी राजेश टोपे ने दी है।

पुणे के इन  हॉस्पिटलों को  सरकार की सूची में शामिल किया जाएगा 
इस मौके पर राजेश टोपे ने पुणे में म्यूकरमाइसिस के उपचार करने वाले हॉस्पिटलों के संदर्भ में महत्वपूर्ण घोषणा की है. पुणे के रूबी, जहांगीर जैसे हॉस्पिटल में  म्यूकरमाइसिस  का उपचार किया जा रहा है. लेकिन ये हॉस्पिटल सरकार की सूची में शामिल नहीं है।  ऐसे में यहां उपचार कराने वाले मरीजों को महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार का लाभ नहीं मिल रहा है।  इसलिए इन हॉस्पिटलों को सरकार की सूची में शामिल करने के संदर्भ में कदम उठाये जाने की जानकारी राजेश टोपे ने दी है।

पुणे में होम क़्वारन्टाइन कम किया जाएगा 
राज्य सरकार ने दो दिन पहले राज्य में जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है ऐसे 18 जिलों में होम क़्वारन्टाइन पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए थे।  मरीजों को होम क़्वारन्टाइन न करते हुए उन्हें संस्थात्मक आइसोलेशन में रखने के आदेश दिए थे।  इसमें पुणे जिला भी शामिल है।  इसके अनुसार होम क़्वारन्टाइन धीरे धीरे कम किया जाएगा।

हाई रिस्क और लो रिस्क टेस्टिंग होनी चाहिए 
राज्य में कोरोना मरीजों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग वैज्ञानिक पध्दति से होनी चाहिए।  इसकी भी जानकारी इस मौके पर राजेश टोपे ने दी।  उन्होंने कहा कि पुरे महाराष्ट्र में ट्रैकिंग और ट्रेसिंग वैज्ञानिक पध्दति से की जानी चाहिए।  सभी प्रशासनिक अधकारी को इसके निर्देश दिए  गए है।  हम चौक में खड़े रहकर लोगों की टेस्टिंग करे और इससे पॉजिटिविटी रेट कम करे ऐसा नहीं करना है।  हाई रिस्क और लो रिस्क में टेस्टिंग होनी चाहिए।  टेस्टिंग की संख्या कम नहीं करनी है।  पुणे में टेस्टिंग पहले नंबर पर है।

शनिवार-रविवार को अत्यावश्यक सेवा शुरू रहेगी 
बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पुणे में राज्य सरकार दवारा प्रतिबंधों के तहत शनिवार-रविवार को अत्यावश्यक सेवा भी बंद कर दी गई थी।  लेकिन शुक्रवार को लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार-रविवार को पुणे में अत्यावश्यक सेवा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है।