ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में लॉकडाउन 28 फ़रवरी तक बढ़ा  

मुंबई : ऑनलाइन टीम – कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लगाई गई पाबंदियों को 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। इस संबंध में 29 जनवरी आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि जिन गतिविधियों को समय-समय पर अनुमति दी गई है वे जारी रहेंगी।

https://twitter.com/ANI/status/1355047451560800257

इससे पहले महाराष्ट्र में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ाई गयी थी। कहा गया है कि गतिविधियों को पहले से ही अनुमति मिली है और समय-समय पर अनुमति दी जाती रहेगी और पहले के सभी आदेश इस आदेश के साथ संरेखित किए जाएंगे और 28 फरवरी तक लागू रहेंगे।

बता दें कि गत कुछ महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कई तरह की ढील दी है। महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर महीने में राज्य के पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। जबकि मुंबई लोकल को जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है।