पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) भर्ती को लेकर MPSC का बड़ा निर्णय! इंटरव्यू के लिए अब शारीरिक टेस्ट में 60 अंक आवश्यक 

 

मुंबई, 26 मई : महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णंय लिया है। अब  पीएसआई पद के लिए इंटरव्यू के लिए शारीरिक टेस्ट में 60 अंक लाना अनिवार्य है।  यानी उम्मीदवार को क़्वालीफिकेशन के लिए अब मैदान के अंक को खास माना जाएगा।  ऐसे में अब पीएसआई भर्ती में पूर्व परीक्षा, मुख्य परीक्षा के अंक के साथ शारीरिक टेस्ट में 60 अंक आएगा तभी उम्मीदवार को आगे के इंटरव्यू के लिया बुलाया जाएगा।  यह बात आयोग ने साफ कर दी है।  लोकसेवा आयोग ने एक प्रेस नोट के जरिये यह जानकारी दी है।

एमपीएससी के 2020 के लिए निकलने वाले  विज्ञापन पर यह नियम लागु रहेगा। यह जानकारी भी  एमपीएससी दवारा दी गई है।  इससे पहले शारीरिक टेस्ट के अंक को रिजल्ट के लिए एकत्रित किया जाता था।  लेकिन अब फाइनल मेरिट लिस्ट से शारीरिक टेस्ट के अंक को अलग कर दिया गया है।  यह अंक अब योग्यता के लिए जरुरी माना जाएगा।
पीएसआई के की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड में पुरुषों के लिए गोलाफेक में 15 अंक, पुलअप्स में 20 अंक, लम्बी छलांग में 15 अंक और दौड़ में 50 अंक जैसे संसोधित मापदंड तैयार किये गए है।  जबकि महिलाओं के लिए गोलफेक में 20 अंक, दौड़ में 50 अंक, लम्बी छलांग में 30 अंक का मापदंड तैयार किया गया है।  इस शारीरिक टेस्ट में 60 अंक मिलेगा तभी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित 
केंद्रीय लोकसेवा आयोग ने कोरोना महामारी को देखते हुए नागरी सेवा परीक्षा 2020 का इंटरव्यू आगे बढ़ा दिया है।  20 अप्रैल को जारी हुए अधिकृत निवेदन के जरिये यह जानकारी मिली है।  यूपीएससी के जरिये हर वर्ष तीन चरणों में सिविल सर्विसेस की परीक्षा आयोजित की जाती है।  इनमें  प्रिमरी, मेन्स और इंटरव्यू शामिल है।   आईएस, आइएफएस और आईपीएस के अधिकारी चुने जाने है।