Big Breaking :  पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट लगी आग से 5 लोगों की मौत, एक महिला भी शामिल

पुणे  : ऑनलाइन टीम – पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में गुरुवार को आग लग गई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है। आग नए प्लांट में लगी, जहां पर अभी वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हुआ है।
इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक, इस भीषण आग में पांच लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों में 4 पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी को हडपसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 5 की मौत हो गयी। सीरम में आज  दोपहर सवा दो बजे के आसपास ये आग लगी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, जिल्हाधिकारी राजेश देशमुख आदि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुणे नगर निगम के फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी और 100 जवान मौके पर पहुंच गए है।

सीरम के नई इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी है। कुछ को खाली करा लिया गया है। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, आग में 5 वीं मंजिल पर 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 4 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस बीच, विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि इस बारे में आधिकारिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।