CP अमिताभ गुप्ता की बड़ी कार्रवाई! कोंढवा के मुनाफ पठान गैंग के 9 लोगों पर मकोका

पुणे : अपराध करने वालों को पुलिस आयुक्त मकोका का एक और झटका दिया है। अब कोंढवा के मुनाफ पठान गैंग पर पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई की है। बंडू आंदेकर पर मकोका लगाने के बाद कृष्णाराज सूर्यकांत आंदेकर पर भी यह कार्रवाई की गई है।

मुनाफ रियाज पठान (उम्र 23, नि. नाना पेठ), कृष्णाराज सूर्यकांत आंदेकर (उम्र 31), विराज जगदीश यादव (उम्र 25), आवेज आशपाक सय्यद (उम्र 20), अनिकेत ज्ञानेश्वर काले (उम्र 25), अक्षय नागनाथ कांबले (उम्र 23), शहावेज उर्फ शेरू अब्दुल रशीद शेख (उम्र 34),अमन युसूफ खान (उम्र 20) व यश सुनील ससाणे (उम्र 20) पर मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।

मुनाफ पठान गैंग का मुखिया है। जनवरी महीने में उसने कोंढवा परिसर में एक युवक पर गोली चलाई थी। इसमें एक युवक घायल हो गया था। पुलिस थाने जाने के दौरान पीछा कर के उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में कोंढवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस टोली पर 9 एफआईआर दर्ज हैं। मुनाफ पठान ने अन्य आरोपियों को जमा कर संगठित रूप से अपराध कर लोगों में दहशत का निर्माण किया था।

इस वजह से इस गैंग पर मकोका की कार्रवाई करने का प्रस्ताव वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने प्रस्तुत किया था। परिमंडल 5 के उपायुक्त नम्रता पाटिल ने इस प्रस्ताव की छानबीन की और उन्होने अप्पर पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण के सामने यह प्रस्ताव रखा। इसके अनुसार पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद चव्हाण ने मकोका की कार्रवाई की।