भोसरी पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी : २ आरोपी गिरफ्तार

भोसरी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी इलाके में कुछ दिनों पहले घटी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई है | भोसरी पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है | लवकुश पांडे ऐसा मृतक का नाम है|

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9746e7b8-c179-11e8-8149-4f423022593e’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार , शनिवार की रात भोसरी इलाके में एक अज्ञात शख्स की लाश मिलने से खलबली मच गयी थी| मृतक शख्स की पहचान कर पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी थी | मृतक लवकुश और एक युवती के बिच प्रेमसंबध चल रहे थे| इस बात का सबूत अब पुलिस के हाथ लगा | पुलिस ने बताया की आरोपियों के पास लवकुश और युवती के कुछ वीडियो हाथ लगे थे| आरोपी २ लाख रुपयों की मांग कर रहा था |

तलेगांव दाभाडे : नौकरी लगाने के नाम पर शख्स को लूटा

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f3cc34f7-c179-11e8-9c8d-8d6d06b64f0b’]

आरोपी और लवकुश एक ही प्राइवेट डिटेक्टीव्ह कंपनी मे काम करते थे | पैसे न देने पर आरोपियों ने लवकुश की हत्या कर उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था | भोसरी पुलिस ने जांच कर यह हत्या की गुत्थी सुलझा ली है | और २ आरोपियों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है | भोसरी पुलिस आगे की जाँच में जुटी है |