Bharatiya Janata Party | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का विवाद दिल्ली दरबार पहुंचा, चंद्रकांत पाटिल को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के पार्टी में चल रही लॉबिंग 

नई दिल्ली (New Delhi), 7 अगस्त : फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेशाध्यक्ष पद (presidency) को लेकर लॉबिंग (lobbying) शुरू हो गई है। भाजपा (Bharatiya Janata Party) के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) को पद से हटाकर उनकी जगह पर आशीष शेलार (Ashish Shelar) की नियुक्ति की  जाए, इसके लिए भाजपा का एक गुट लॉबिंग कर रहा है।  इस लॉबिंग का विवाद अब दिल्ली दरबार (Delhi Durbar) तक पहुंच गया है। चंद्रकांत पाटिल फ़िलहाल दिल्ली में है।  शुक्रवार से उनका चार दिनों का दिल्ली दौरा शुरू हुआ है।

 

 उन्हें पद से हटाया नहीं जाए इसके लिए चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) भी लॉबिंग करने में जुट गए है। अमित शाह (Amit Shah) और चंद्रकांत पाटिल के संबंध को देखते हुए अपने संबंध का फायदा उठाने का प्रयास चंद्रकांत पाटिल कर रहे है।  लेकिन आने वाले कुछ दिन में प्रदेशाध्यक्ष पद (presidency) का विवाद हल करने के लिए सभी लोग भाजपा हाईकमान के पास प्रयास कर रहे है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष  की रेस में विधायक आशीष शेलार का नाम है।  जबकि दूसरी तरफ आशीष शेलार मुंबई में है।  महाराष्ट्र (Maharashtra) का अध्यक्ष साधारण तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के होते है।
भाजपा (BJP) में अध्यक्ष बदलने की एक प्रक्रिया होती है।  पार्टी के सूत्र बता रहे है कि  वह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। सुधीर मुनगंटीवार  दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है।  उनका भी नाम चर्चा में है।

 

 

Mumbai BMC Election | शिवसेना 2022 का BMC चुनाव आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में लड़ेगी ?

Bomb Threat in Mumbai | मुंबई पुलिस को रात भर काम पर लगानेवाला युवक गिरफ्तार; बम की अफवाह की सच्चाई आई सामने