Bharat Review: एक्शन, रोमांस और इमोशन का तड़का हैं फिल्म ‘भारत’

फिल्म – भारत 
कास्ट – सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी
डायरेक्टर- अली अब्बास जफर
स्टार – 4 

पुणे : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल) – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ आज रिलीज हुई। फिल्म में सलमान के साथ-साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी नज़र आएंगे। फैंस को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया है। यह फ‍िल्‍म हिंदी भाषा के साथ साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज हुई है। करीब 100 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई अली अब्बास जफर की फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है।Image result for भारत movie

फिल्म की कहानी – फिल्म भारत की कहानी 1947 के समय शुरू होती है जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हो रहा था। फिल्म का आधे से ज्यादा स्टोरी फ्लैशबैक में दिखाई गई है।  भारत की इस जर्नी में सलमान खान के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ का सफर दिखाया गया है। यहां जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं।  इस दौरान भारत पार्टिशन सीन्स को रिक्रेएट किया गया है वहीं उनकी दूसरी जर्नी है साल 1961 और 1964 के दौरान की।  इस जर्नी में सलमान खान यानि भारत की जवानी का दौर दिखाया गया है, जिसमें वो एक सर्कस में काम करते हैं।  इस दौरान सलमान के कई एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं।  इस जर्नी में सलमान खान के साथ दिशा पटानी भी नजर आ रही है।

Related image

इस बीच सलमान खान और दिशा पटानी का रोमांटिक सॉन्ग स्लो मोशन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके बाद सलमान खान के साल 1970 की भारत जर्नी को दिखाया गया है, जिसमें फिल्म में एंट्री होती है कैटरीना कैफ की. इस जर्नी में कैटरीना कैफ एक तेल निकालने वाली कंपनी में अच्छे पोस्ट पर काम करती हैं। वहीं सलमान खान और सुनील ग्रोवर भी उस कंपनी में तेल निकालने का काम करने लगते हैं।  इस दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रोमांस को भी दिखाया गया है। इसके बाद भारत की जर्नी साल 1970 पर पहुंचती है, जिसमें सलमान खान एक नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुनील ग्रोवर भी एक नेवी ऑफिसर के ही किरदार में नजर आ रहे हैं।

Related image

एक्टिंग – सलमान खान और कैटरीना कैफ ने ‘भारत’ फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। कैटरीना-सलमान की जोड़ी दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है और दोनों के बीच केमेस्ट्री भी शानदार है। ऐसे में भारत के ट्रेलर में भी दोनों की जोड़ी में केमेस्ट्री भरपूर है। फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईद के मौके पर रिलीज हो रही ‘भारत बॉक्स’ ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

Image result for salman and katrina in film bharat

डायरेक्शन – इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। अली अब्बास दमदार स्टोरी के साथ-साथ एक्शन के लिए जाने जाते है। यहां भी वह सफल हुए है। इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री, अल्विरा खान अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निखिल नमीत सभी प्रोड्यूसर है।

Related image

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म भारत की कहानी को अलग–अलग जर्नी के अनुसार डिवाइड कर दिया गया है, जिसमें एक्शन है, रोमांस है, इमोशन्स हैं, सस्पेंस और कॉमेडी भी है। पुणे समाचार की ओर से फिल्म ‘भारत’ को 4 स्टार दिए जाते है।