भजन सम्राट अनूप जलोटा पड़े बेबी डॉल के प्यार में; सनी लियोनी के गाए गाने 

पुणे : समाचार ऑनलाइन 
बिग बॉस 12 का पहला टास्क रद्द हो गया। अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमे कंटेस्टेंट को फिर से नया टास्क दिया गया है। इस प्रोमों में आप देख सकते है कि, अनूप जलोटा राजकुमार बने हुए है तो वहीं कृति, रोशमी और दीपिका इब्राहिम राजकुमारियां बनी हुई है। वहीं बाकी कंटेस्टेंट प्रजा की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। टास्क में कृति, रोशमी और दीपिका को राजकुमार को खुश कर उससे गुलाब का फूल लेना है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7621bc8b-bccd-11e8-8950-23f305f5f11a’]
टास्क को जितने के लिए तीनों राजकुमारियां सज-सवर कर राजकुमार को रिझाने में लगीं है। जहां दीपिका और कृति ने डांस किया तो वहीं रोशमी ने  स्विमिंग पूल में नहा कर राजकुमार को रिझाने की कोशिश की।रोशमी की स्विमिंग अनूप का दिल जीत लेती है, जिसके बाद अनूप उन्हें गुलाब दे देते है। इस टास्क के अनुसार जिस राजकुमारी को सबसे ज्यादा गुलाब मिलेंगे वही विजेता होगी।
[amazon_link asins=’B01H3QVYD0,B079TV5NP5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’86a4e103-bccd-11e8-b451-ddb98e19fcff’]
दीपिका ने राजकुमार को इंप्रेस करने के लिए रेखा के एवरग्रीन सांग ‘दिल चीज़ क्या है’ , पर मुजरा करतीं है, तो वही कृति बेबी डॉल गाने पर डांस करती है, जिसे खुद अनूप गाते है। अब देखना है की आखिर कौन सी राजकुमारी टास्क जीतती है। तीनों राजकुमारियों के साथ पूरी प्रजा भी राजकुमार की सेवा में लगे हुए है। कोई राजकुमार के पैर दबाते नज़र आया तो कोई हाथ से पंखा करते हुए।