बैतूल में हैवानियत की हदें पार… रेप के बाद पत्थर से दबाया, लड़की की हालत गंभीर  

बैतूल. ऑनलाइन टीम : दरिंदगी थम नहीं रही है। तमाम सरकारी दावों के बावजूद आए दिन कहीं न कही बेटियों की आबरू लूटी जा रही है और जांच के नाम पर पीड़िता का ही ‘बलात्कार’ होता रहता है।

खुद को मामा कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही प्रदेश में एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। घटना  बैतूल जिले की है। 14 साल की नाबलिग के साथ रेप के बाद आरोपी ने उसे पत्थर के बीच दफना दिया। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना बैतूल जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर घटी है। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि  सोमवार की शाम उनकी बेटी जब खेत से वापस नहीं लौटी तो सभी लोग चिंतित हो गए। खोजबीन शुरू की गई तो नाले की ओर से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। हम भागकर उधर पहुंचे तो कुछ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन कराहने की आवाज लगातार सुनाई दे रही थी। बमुश्किल झाड़ियों के बीच पत्थरों का ढेर नजर आया। कराहने की आवाज उधर से ही आ रही थी।

हिम्मत करके आगे बढ़े और पत्थरों को हटाना शुरू किया। हमलोग हैरान रह गए कि वह हमारी बेटी ही थी। पत्थरों को हटाकर हमने उसे निकाला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके साथ अनहोनी के चिह्न साफ दिखाई दे रहे थे। मशाल की रोशनी में, वे रोते हुए जीवित मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया था और उसे पत्थर से दबा दिया था। उससे पहले उसने पीड़िता के जबड़े पर वार किया था। कपड़ों से उसके शरीर को ढंककर हम घर ले आए। हालत खराब देख अस्पताल ले गए। वहां से उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, उसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। उस समय बच्ची अचेत थी और उसने कहा कि वह बलात्कारी को जानती है। उसके बाद पीड़िता को पुलिस की टीम इलाज के लिए अस्पताल ले गई और दूसरी टीम आरोपी को पकड़ने गई। वहीं कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि इसके पहले  बिजावर थाने के उदयपुरा गांव क्षेत्र में रविवार को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी।

उसके साथ 4 चार युवकों ने गैंगरेप किया था। वहीं बैतूल में एक विधवा को चार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। वह मजदूरी कर ऑटो से अपने घर जा रही थी, तभी उसे अगवा कर लिया गया और चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सागर जिले के सुरखी में 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग को उसके करीबी रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया था।  इंदौर में भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी।  शिवराज के राज में घटित इन घटनाओं के प्रशासन की सक्रयता पर सवालिया निशान लगा दिया है।