पुणे में जिगरी दोस्त ने ही की दोस्त के घर चोरी

पुणे | समाचार ऑनलाइन – पैसों के लिए अपने ही जिगरी दोस्त के घर चोरी करनेवाले आरोपी को मुंढवा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1 लाख 5 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है। यह घटना 14 अक्टूबर को मुंढवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी थी। प्रकाश गायकवाड गिरफ्तार किए आरोपी का नाम है। दशरथ गायकवाड ने मुंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी थी।

किसी और के साथ भाग गई पत्नी, पति ने की खुदकुशी

आरोपी प्रकाश गायकवाड और शिकायतकर्ता दशरथ गायकवाड दोनों बचपन के दोस्त हैं। दशरथ गायकवाड ने अपनी बाइक की चाबी पर घर की भी चाबी लगायी थी। आरोपी दशरथ की  गाड़ी लेकर गया था। गाड़ी की चाबी में लगाई गए घर की चाबी से दशरथ गायकवाड का घर का ताला खोला और घर में रखे कीमती जेवरात चुरा लिया था। दशरथ गायकवाड ने इस मामले में शिकायत मुंढवा पुलिस स्टेशन में दी थी।

मुंढवा पुलिस स्टेशन के डीबी अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक अमोल गवली और उनकी टीम ने घटनास्थल में जाकर प्राथमिक जानकारी ली थी। इस समय दशरथ गायकवाड ने उसकी बाइक अपने दोस्त प्रकाश को दी थी, जिसमें गाड़ी की चाबी  के साथ घर की भी चाबी होने की जानकारी दी थी। पर दशरथ ने पुलिस को कहा था कि उसका दोस्त चोरी कभी नहीं कर सकता है। पुलिस को प्रकाश पर शक था। पुलिस ने प्रकाश के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला। जिसपर से प्रकाश की घटना वाले दिन की लोकेशन दिखाई दी थी। यह लोकेशन दशरथ के घर के आसपास बता रही थी।

डकैतों की गैंग पुलिस की गिरफ्त में, घातक हथियार जब्त

पुलिस ने प्रकाश गायकवाड के घर की जानकारी निकाली। पुलिस ने प्रकाश को घर से हिरासत में लेकर जांच की तो, प्रकाश ने चोरी करने की बात कबूल की। चोरी किए गए गहने घर में छुपाए होने की जानकारी प्रकाश ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के घर से एक लाख 5 हजार 500 रुपए के गहने जब्त किए।

यह कार्रवाई परिमंडल – 5 पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त सुनिल देशमुख, मुंढवा पुलिस स्टेशन के  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पात्रुडकर, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) महेंद्र जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अमोल गवली, सहायक पुलिस फौजदार एस.एस. सोनवणे, पुलिस हवालदार चव्हाण, गायकवाड, शिंदे, कांबले, जाधव, काकडे की टीम ने की।