BEST की वातानुकूलित बसें सप्ताह में सात दिन ‘इन’ चार मार्गों पर दौड़ेगी

मुंबई : ऑनलाइन टीम – BEST द्वारा किराए पर दी गई वातानुकूलित बसों की संख्या में वृद्धि की गयी है। दरअसल अब BEST प्रशासन ने कुछ पुराने बस मार्गों पर वातानुकूलित बसें शुरू की हैं। सोमवार से BEST ने शहर में 106, 134, 137 और 138 बस मार्गों पर वातानुकूलित मिनी बसें शुरू की हैं।

– बॅकबे आगार से कमला नेहरू उद्यान के बीच बस क्रमांक ए- 106 पर 22 से 31 मिनट के अंदर चार वातानुकूलित बसें चलेगी।

– बस क्रमांक ए 134 बस मार्ग पर बॅकबे आगार से प्रबोधनकार ठाकरे उद्यान शिवडी के बीच 19 से 38 मिनट के अंदर 6 वातानुकूलित बसें चलेगी।

– नेव्हीनगर से अहिल्याबाई होळकर चौक चर्चगेट के बीच बस क्रमांक ए 137 इस बस मार्ग पर 8 से 10 मिनट के अंतराल 6 वातानुकूलित बसें चलेगी।

– बॅकबे आगार से छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच ए 138 इस बस मार्ग पर 7 से 14 मिनट के अंतराल 7 वातानुकूलित बसें चलेगी।

इन मिनी वातानुकूलित बसों को ठेकेदारों द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये बसें सप्ताह में सात दिन चलेंगी।