बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के दूसरे Richest व्यक्ति; बिल गेट्स पहुंचे तीसरे पायदान

-बर्नार्ड अरनॉल्ट है 7.45 लाख करोड़ रुपए सम्पति के मालिक

-इनकी नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी को देती है टक्कर

समाचार ऑनलाइन – लुई विटन मोएत हेनेसी के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया दूसरे सबसे के सबसे धनी आदमी बन गए है. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ कर यह जगह हासिल की है. काफी हैरानी की बात है कि पिछले सात सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बिल गेट्स की जगह किसी और ने ली हो. हालांकि अब बिल गेट्स दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं. वही अमेजन (यूएस) के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर इन्सान है, उनकी नेट वर्थ 124 अरब (8.62 लाख करोड़) है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में यह खुलासा हुआ है.

अरनॉल्ट की नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी को देती है टक्कर

वर्तमान में बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपए) है. जबकि बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 107 अरब डॉलर (7.38 लाख करोड़ रुपए) हो गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में सबसे अधिक 39 अरब डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है. यह जानकर आप के होश उड़ जाएंगे कि अरनॉल्ट की नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के 3% के बराबर है.

बता दें कि भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी लगभग 51.8 अरब डॉलर के मालिक हैं तथा दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उनका स्थान तेरवां है. वही लोरियल की उत्‍तराधिकारी फ्रांकोस बेटेनकोर्ट मेयर दुनिया की सबसे अमीर लेडी है और अमीरों की इस लिस्‍ट में वे 9वें स्‍थान पर हैं.

दुनिया के 5 सबसे अमीरों की लिस्ट  

दुनिया के सबसे अमीर लोग (Top 5 Richest Rerson in the world)

         नाम/कंपनी/देश          नेटवर्थ (रुपए)          नेटवर्थ (डॉलर)
   जेफ बेजोसअमेजन (यूएस)         8.62 लाख करोड़          124 अरब
   बर्नार्ड अरनॉल्ट,एलवीएमएच     (फ्रांस)        7.45 लाख करोड़          108 अरब
बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्ट (यूएस)        7.38 लाख करोड़         107 अरब
   वॉरेन बफेबर्कशायर हैथवे       (यूएस)        5.57 लाख करोड़         81.9 अरब
 मार्क जकरबर्गफेसबुक (यूएस)        5.37 लाख करोड़        78.7 अरब