जाने भूने चने और गुड़ के फायदे 

पुणे : समाचार ऑनलाइन
सभी ने अपने घरों में बड़े बुजुर्ग को भूने चने और गुड़ को खाते हुए देखा होगा। पर सायद आपको पता ना हो की गुड चना खाने के कई फायदे होते है। दोनों में ही काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। अच्छी बात तो यह है कि, दोनों ही सस्ते है और साथ ही कही भी आसानी से मिल जाते है। चना और गुड़ को प्रोटीन का मुख्य स्रोत भी माना जाता है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b4334e8a-bd73-11e8-8665-a7caaee3cceb’]
एनीमिया से राहत
भुने चने और गुड़ के सेवन से एनीमिया दूर होती है। महिलाओं के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, यह रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। गुड़ और चना आयरन से भरपूर होते है और यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
मसल्स को मजबूती

गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद  होता है।

[amazon_link asins=’B01N0WVC16,B07BCD89HK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d09f760d-bd73-11e8-9532-810ce362589e’]

पेट की समस्या से राहत

  • चने और गुड़ के सेवन से पेट से जुडी समस्याएं दूर होती है। इस से पेट में गैस बननी कम होती है और पाचन प्रक्रिया सही होती है। खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से आपका हाजमा बेहतर होगा।
  • जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है। उनके लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें पोटाशियम होता है जो हार्ट अटैक होने से बचाता है।
  • गुड़ और चने में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है।
  • आपको यकीन नहीं होगा लेकिन गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की सबसे खूबसूरत ठग का पोस्टर रिलीज़