Belgoan Election : देवेंद्र फडणवीस ने खुद को महाराष्ट्रद्रोही साबित किया; उनसे उम्मीद ही नहीं

बेलगाव : लोकसभा उपचुनाव के लिए बेलगाव सीट पर आज मतदान है। इस चुनाव में महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक की लड़ाई है। जो हमारे खिलाफ चुनाव प्रचार करने के लिए बेलगाव आए उन्होने अपने आपको महाराष्ट्रद्रोही साबित किया है। ऐसी टिप्पणी महाराष्ट्र एकीकरण समिति के उम्मीदवार शुभम शेलके ने भाजपा नेता और विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस पर की है। शुभम शेलके ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी।

शुभम शेलके ने कहा कि महाराष्ट्र में शामिल होना ही हमारा उद्देश्य है। कर्नाटक में मराठी लोगो की अवहेलना होती है। शिवाजी महाराज का अपमान और भगवे झंडे का अनादर होता है। इसलिए यहाँ की सरकार से मराठी लोग नाराज हैं। लाल पीले झंडे के बदले भगवा झंडे को फहराने का मौका इस चुनाव के माध्यम से मराठी को मिलना चाहिए।

इसके साथ ही बेलगाव प्रत्याशी की समस्या से कांग्रेस और भाजपा को कोई लेनादेना नहीं है। जब महाराष्ट्र में फडणवीस की सरकार थी उस समय हमे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए साढे चार साल लग गए। इसलिए देवेंद्र फडणवीस से हमे कोई उम्मीद नहीं है। जब तक सीमा विवाद की समस्या नहीं सुलझेगी, उनके ऊपर अन्याय रुकेगा नहीं तब तक महाराष्ट्र एकीकरण समिति कोशिश करती रहेगी।

शुभम शेलके स्पॉन्सर्ड उम्मीदवार

महाराष्ट्र एकीकरण समिति कभी भी लोकसभा के लिए उम्मीदवार खड़ी नहीं कअरती है। वर्तमान में उनके प्रचार में एक भी पुराने पदाधिकारी नहीं दिखते हैं। यहाँ के मराठी लोग भाजपा को वोट डालते हैं। इस वोट को कम करने के लिए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के स्पॉन्सर्ड उम्मीदवार खड़ा करने का काम कुछ लोगो ने किया है, यह आरोप भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया था।

कांग्रेस को जिताने के लिए शिवसेना का प्रचार

संजय राउत का अजेंडा हाल फिलहाल में कांग्रेस को जिताना है। इसके लिए बेलगाव प्रचार के लिए आए। उपचुनाव में एक वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। वहाँ से उसकी पत्नी चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र एकीकरण समिति लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती, यह पता है। उन्होने कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। अभी शिवसेना और कांग्रेस की नजदीकी बढ गई है। मुंबई में शिवसैनिक टीपू सुल्तान की जयंती मनाते हैं तो यहाँ कांग्रेस टीपू सुल्तान की जयंती मनाती है। इसलिए टीपू सुलतान की जयंती मनाने वालो को जिताने के लिए संजय राउत बेलगाव में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। ऐसी टिप्पणी देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर की।