Belgaum Election result | बेलगाव मनपा में भाजपा की लहर, स्पष्ट बहुमत

बेलगाव (Belgaum News) : बेलगाव मनपा चुनाव (Belgaum Municipal Elections) के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सामने आए रिजल्ट (Belgaum Election result) के अपडेट के मुताबिक बेलगाव मनपा (Belgaum Municipal) में बीजेपी (BJP) को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुछ समय पहले तक भाजपा आगे चल रही थी। साथ ही भाजपा (Belgaum Election result) के आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

 

बेलगाव चुनाव अपडेट (Belgaum Election Update)

 

महाराष्ट्र एकीकरण समिति-4

 

भाजपा-8

कांग्रेस-4

निर्दलीय- 5

एमआईएम-1

 

वार्ड नंबर 15 से बीजेपी की नेत्री भगवती जीती

 

वार्ड संख्या 21 से भाजपा प्रत्याशी प्रीति कामगार जीतीं

 

वार्ड नंबर 40 से भाजपा प्रत्याशी रेशमा बसवराज कामकर विजयी

 

महाराष्ट्र एकीकरण समिति के चार उम्मीदवार जीते

 

मतगणना शुरू होते ही महाराष्ट्र (Maharashtra) एकीकरण समिति ने अपना पहला खाता खोला। उसके बाद महाराष्ट्र एकीकरण समिति के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। पहली बार महाराष्ट्र एकीकरण समिति (Maharashtra Integration Committee) के उम्मीदवार शिवाजी मंडोलकर (Shivaji Mandolkar) जीते हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 14 से जीत हासिल की है। उसके बाद वार्ड नंबर 27 से रवि सालुंखे (Ravi Salunkhe) और वार्ड नंबर 19 से अंकुश केसरकर जीते। महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने अब तक 58 में से चार सीटों पर जीत हासिल की है।

 

कुल 58 सीटों पर मतदान हुआ है। इसकी गिनती आज हो रही है। कुल 385 उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र एकीकरण समिति के माध्यम से आधिकारिक 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा 55, कांग्रेस 45, जेडीएस 11, आम आदमी 37, एआईएमआईएम 7, दो अन्य और 217 निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। हालांकि, महाराष्ट्र एकीकरण समिति के उम्मीदवारों द्वारा भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों बड़ी पार्टी को चुनौती दी गई है।

 

 

 

Pune | बिना विचलित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे- पूर्व विधायक मोहन जोशी

Pune | सभागृह नेता की भूमिका से बैकफुट पर गई भाजपा