Belgaum Bypoll : गडकरी जी आप महाराष्ट्र के नेता हैं, मराठी उम्मीदवार के विरोध में प्रचार करने की बेईमानी न करें- संजय राउत

बेलगाव : शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत गुरुवार को बेलगाव के दौरे पर हैं। नितीन गडकरी बड़े नेता हैं। वे सिर्फ विदर्भ के नहीं बल्कि संपूर्ण महाराष्ट्र के नेता हैं। इसलिए नितीन गडकरी लोकसभा उपचुनाव में मराठी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने की बेईमानी न करें। ऐसा राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा।

क्या कहा संजय राउत ने?

भाजपा ने बेलगाव में ताकत लगाई व कांग्रेस ने यहां ताकत लगाई तो इसमे आश्चर्य का कोई कारण नहीं है। वह राष्ट्रीय पार्टी है। हालांकि महाराष्ट्र के कोई नेता चाहे वो किसी भी पार्टी के हो, यहाँ आकर मराठी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने की बेईमानी न करे। कोई भी हो, चाहे वो कांग्रेस के हो या भाजपा के, राष्ट्रवादी के या फिर शिवसेना यहाँ मराठी व्यक्ति के विरोध में प्रचार करना संभव ही नहीं है।

आगे उन्होने कहा कि कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेता यहाँ महाराष्ट्र एकीकरण समिति के विरोध में प्रचार करेंगे, ऐसा मुझे नहीं लगता है। इसका कारण है सीमा का सवाल और यहाँ के मराठी व्यक्ति से हम एक भावना में बंधे हैं। लेकिन कुछ भाजपा के नेता हैं उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। भावनात्मकता है ही नहीं। हालांकि मराठी हैं इसलिए यहाँ के लोगों के विरोध में जाने का पाप न करे। नितीन गडकरी के बेलगाव में प्रचार करने के पीछे के उद्देश्य को समझना चाहिए।

नितीन गडकरी बड़े नेता हैं। वे सिर्फ विदर्भ के नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नेता हैं। महाराष्ट्र में सीमा का हिस्सा आए, ऐसा प्रस्ताव गडकरी मंत्री थे तभी आया था, ये न भूले। आज भी प्रत्येक विधानसभा सत्र में सीमा क्षेत्र महाराष्ट्र में आए इसका प्रस्ताव लाते हैं। मेरा सभी नेताओं से अपील है कि यहाँ पर मराठी एकजुट हैं, उसमें खटास डालने की कोशिश न करे। अगर मदद नहीं कर सकते हैं तो मनमुटाव भी पैदा न करे, ऐसा संजय राउत ने कहा।