मानसून सत्र शुरू होने से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार,  विखे पाटिल और क्षीरसागर को मिल सकता है मौका 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने वाले विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीड के विधायक जयदत्त क्षीरसागर को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की सरगर्मी उच्च स्तर पर चल रही ह । लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस विचार कर रहे है । 17 जून से विधानसभा मानसून सत्र मुंबई में शुरू होगा। इससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने की जोरदार चर्चा भाजपा के सीनियर नेता कर रहे हैं ।
चुनाव परिणाम के तुरंत बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 

लोकसभा चुनाव में विरोधी पक्ष नेता विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भाजपा में चले गए । उन्हें भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया था । विखे पाटिल ने शिवसेना और भाजपा के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा बीड में जयदत्त क्षीरसागर ने भी खुलकर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। ऐसे में कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के तुरंत बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और इसके विखे पाटिल और क्षीरसागर शामिल होंगे।

विद्रोही विधायकों की इस विस्तार में लौटरी लगेगी 
कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के विद्रोही विधायकों की इस विस्तार में लौटरी लगेगी। भाजपा के नेता पांडुरंग फुंडकर के निधन के बाद कृषि मंत्रालय पिछले कई महीने से चंद्रकांत पाटिल के पास है । पुणे लोकसभा सीट से अगर भाजपा के टिकट से गिरीश बापट जीतते है तो अन्न व शहरी सप्लाई मंत्री का पद खाली होगा। जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को मंत्रालय से हटाकर झटका दिया जा सकता है ।