बारामती : हनीट्रैप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, सातारा के एक शख्स को फंसाया था प्रेम जाल में

सातारा : ऑनलाइन टीम – फेसबुक, व्हाट्सऐप के जरिए प्रेम जाल में फंसाने के आरोप में सातारा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए तीनों बारामती तालुका के करावागज निवासी है। जिसमें एक युवती भी शामिल है। इस गैंग ने सातारा में एक को लुटा था। इसी मामले में सातारा तालुका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसा कर एक शख्स को लुटा था। यह घटना पुणे जिले में घटी थी। ऐसे ही दिसंबर 2020 में सातारा के एक शख्स को एक जगह बुलाकर उससे लूट लिया गया था। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस को आरोपियों के बारे जानकारी मिली। पुलिस को जानकारी मिली की सभी आरोपी बारामती तालुका के करावागज में रहते है। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए वैभव प्रकाश नाळे (28), अजिंक्य रावसाहेब नाळे (28 दोनों  नि. करावागज ता. बारामती) और एक 28 साल की युवती (थेऊर) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की बात मान ली। आरोपियों ने कबूला की दिसंबर में एक शख्स के पास से सोना, चार पहिया वाहन, नगद रकम लूट लिया था। साथ ही शख्स का फोटो व वीडियो निकालकर वायरल करने की धमकी दी थी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बन्सल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज पाटील, सहाय्यक पुलिस अधीक्षक आंचल दल के मार्गदर्शन में सातारा तालुका पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सजन हंकारे, पुलिस उपनिरीक्षक अमित पाटील, पुलिस हवालदार दादा परिहार, सुजीत भोसले, सागर निकम, सतीश पवार, नितीराज थोरात, राजेंद्र बंजारी, मालोजी चव्हाण, विश्वनाथ आंब्राळे के टीम ने की।