BANK STRIKE : जल्द निपटा लें अपना जरुरी काम, 22 अक्‍टूबर को बैंकों में हड़ताल, फिर 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दिवाली से ठीक पहले बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम रूका हुआ है तो जल्द निपटा लें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। 10 बैंकों के विलय से नाराज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का आवाहन किया है। इस हड़ताल की वजह से अधिकतर सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाई यूनियन (एआईबीईए) और बैंक इंप्लाई फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हड़ताल बुलाई है। बैंकों के प्रस्तावित विलय और जमा पर गिरती ब्याज दरों का विरोध करने के लिए यह हड़ताल होगी। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके यहां पर इस हड़ताल का असर देखने को नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सिंडिकेट बैंक में हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंकों ने इस बारे में ग्राहकों से कहा है कि वो अपने जरूरी बैंकिंग कार्य सोमवार को ही निपटा लें।

हड़ताल पर बैंकों ने कहा –
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को उम्‍मीद है कि इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। एसबीआई के मुताबिक बैंक के बहुत कम कर्मचारी ऐसे हैं, जो हड़ताल करने वाले यूनियन का हिस्सा हैं, इसलिए इस हड़ताल का बैंक के कामकाज पर बेहद कम असर पड़ेगा। हड़ताल से कितने का नुकसान होगा उसका अभी आकलन नहीं किया जा सकता है। इसी तरह बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र को भी लगाता है कि यह हड़ताल बैंकिंग स्‍तर पर प्रभावित नहीं करेगा।

जल्द निपटा ले जरुरी काम –
22 अक्टूबर को हड़ताल के चलते बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। वहीं इसके बाद 4 दिन के लिए बैंकों की छुट्टियां होने वाली है। दिवाली, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बैंकों के कामकाज प्रभावित होने वाले हैं।

एटीएम और चेक में होगी परेशानी –
बैंक बंद रहने से एटीएम से धन निकासी भी प्रभावित हो सकती है। एटीएम में दो दिन के लिए रिजर्व कैश होता है, लेकिन इसके बाद नकद निकासी में परेशानी आ सकती है। इसी तरह, चेक क्लीयर होने में भी समय लग सकता हैं।