युवक के हत्या की कोशिश के जुर्म में बंडू आंदेकर गिरफ्तार

पुणे : आंदेकर टोली का वर्चस्व कम होने के डर से और पुरानी दुश्मनी के कारण तलवार जैसे हथियार से वार कर हत्या की कोशिश करने के जुर्म में खडक पुलिस ने बंडू आंदेकर व उसकी टोली के 5 लोगो पर मामला दर्ज किया है। बंडू अण्णा ऊर्फ सूर्यकांत राणोजी आंदेकर (उम्र 60), ऋषभ देवदत्त आंदेकर को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में ओंकार गजानन कुडले (उम्र 21, नि. गणेश पेठ, बाबु आली) ने खडक पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ओंकार कुडले और आंदेकर टोली के बीच में इससे पहले कई बार विवाद हो चुका है। शहर के मध्य में आंदेकर टोली का वर्चस्व है। आंदेकर को लग रहा था कि कुडले की वजह से उसके टोली का वर्चस्व कम हो रहा है।

इसलिए उसके कहने पर र्शभ आंदेकर, सूरज ऊर्फ गणेश, गाडी गण्या कुल मिलाकर 5 लोगो ने 21 फरवरी की रात ओंकार पर तलवार, कट्टा जैसे धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की कोशिश की। इस मामले में कुडले की शिकायत पर कल देर रात  बंडू  अण्णा आंदेकर व ऋषभ आंदेकर को गिरफ्तार किया गया।