बी ड़ी यादव अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त 

पिंपरी। सँवाददाता-समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत विंग समझे जानेवाले अखिल भारतीय युवा यादव महासभा की पुणे जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर बी डी यादव की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसके अलावा महासभा के जिला मीडिया प्रभारी पद पर वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव की नियुक्ति की गई है। महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।
अखिल भारतीय युवा यादव महासभा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह और भूूतपूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व व देखरेख में कार्यरत है। इसका मुख्य उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एकजुट कर उनका उत्थान व विकास करना और उन्हें विकास और समाज के मुख्यधारा में शामिल करना है। इस संस्था से पूर्व आयएएस, वकील, रिटायर आर्मी अधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक भी जुड़े हुए हैं।
हालिया अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के पुणे जिलाध्यक्ष पद पर बीड़ी यादव और मीडिया प्रभारी पद पर संतलाल यादव की नियुक्ति की गई। संस्था का पिंपरी चिंचवड के मोरवाडी में भव्य कार्यालय बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और महाराष्ट्र इकाई के अध्य्क्ष और विधायक अबू आजमी और प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर के करकमलों द्वारा शीघ्र ही इस कार्यालय का उदघाटन किया जा रहा है। जल्द ही संस्था के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है।