पुरस्कार अच्छा काम करने वाले व्यक्ति को दिया गया सम्मान : डॉ. डी.वाय. पाटिल

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुरस्कार से जिम्मेदारी बढ़ती है और अधिक अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। यह विचार पूर्व राज्यपाल डॉ। डी।वाय। पाटिल ने व्यक्त किए। श्री आदिशक्ति फाउंडेशन की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को विद्यमान और भावी विद्यमान पुरसकार देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर डॉ. पाटिल बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा काम करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने से अच्छे गुणों का सम्मान होता है। समाज में अपनी छाप छोड़ने की इच्छा से नवोदितों को काम करने की दिशा मिलती है। इस मौके पर डॉ. डी.वाय. पाटिल, उद्योजक अरुण फिरोदिया, चित्रकार रवि परांजपे, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) बी.टी. पंडित, हरि शंकर नगरकर, पंडित वसंतराव गाडगिल, शास्त्रज्ञ डॉ. सुरेश नाइक, अभिनेत्री लाला गांधी, पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. जी.बी. देगलुरकर, विज्ञापन के क्षेत्र के डॉ. दीनकर शिलेदार को आदिबंध पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदिबंध 2019 इस विशेष अंक का विमोचन किया गया।

इसी मौके पर उद्यमी शंकर बडवे, अशोक चाफेकर, अपर्णा जोशी, डॉ. योगेश चांदोरकर, डॉ. पुष्पराज करमरकर, सागर व मंदार कौशिक, उमेश व योगेश भाटे, नितिन भागवत, जब्बार शेख, काशिनाथ जाधव, महेंद्र, अनिल पाटिल, दत्तात्रय काले को विद्यमान पुणेकर के रूप में सम्मानित किया गया।

आदिशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष दत्ता पवार ने कार्यक्रम को प्रास्ताविक किया जबकि डॉ. मंदार बेडेकर ने सूत्र-संचालन किया।  गिरीश शिंदे, संदीप शेलके, एड्. सतीश कांबले, एड्. यशवंत खंडागले, किशोर सरपोतदार, अमित कुमठेकर,  गिरीश परांजपे, शैलेश सावलेकर, गोविंद हर्डिकर, आर.टी. कुलकर्णी, विकास विकास पाटिल, संतोष भरते, अजीत भाकरे व जयदीप कुटे ने कार्यक्रम का संयोजन किया।