नियमित व्यायाम व प्रोटीन युक्त आहार से करें मधुमेह को दूर- डॉ. परवेज़ ग्रांट

पुणे। समाचार ऑनलाइन – नियमित व्यायाम व प्रोटीन युक्त आहार लिया जाये तो मधुमेह जैसी बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। अगर आप ऐसी बीमारी से पीड़ित नहीं है तो इसे दूर भी रखा जा सकता है।मधुमेह शरीर के प्रत्येक घटको पर असर करता है। यह अत्यावश्यक है कि मधुमेह को जड़ से नष्ट करने के लिए योग्य उपचार और दवाइयों की खोज करनी चाहिए। यह राय मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज़ ग्रांट ने दी।

विश्व मधुमेह दिन पर लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, रूबी हॉलक्लिनिक और पतित पावन संघटना ने संयुक्त तौर पर भव्य मधुमेह व अवयवदान जनजागृति रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर डॉ. परवेज़ ग्रांट को’समाजरत्न पुरस्कार’ और रूबी हॉल क्लिनिक के मेडिकल डिरेक्टर डॉ. संजय पठारे को ‘समाजमित्र पुरस्कार’ सेसम्मानित किया गया। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्टगवर्नर एमजेएफ लायन रमेश शाह, स्मिता शाह, पूर्व विधायकमोहन जोशी, धारीवाल फाउंडेशन की शोभा धारीवाल, पूर्वडिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. चन्द्रहास शेट्टी, विडीजी-१ लायनओमप्रकाश पेठे, अभय शास्त्री, लायन शाम खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

मधुमेह और अवयवदान विषय में जनजागृति लाने के लिएकोथरुड के सिटी प्राइड सिनेमा से यशवंतराव चव्हाणनाट्यगृह तक रैली निकाली गयी। इस रैली का उद्घाटन पुणे की मेयर मुक्ता तिलक व सांसद अनिल शिरोले के हाथों हुआ। इस रैली में नगरसेवक दिलीप वेडे पाटिल, प्रदीप धुमाल के अलावा डॉक्टर्स, विद्यार्थी, खिलाड़ी, मधुमेह पीड़ित लोगों ने सहभाग लिया। मधुमेह सम्बंधित अनेक विषयों पर मार्गदर्शन सत्र हुआ जिसमें डॉ. गौरी दामले, डॉ. मेघनाचावला, और डॉ. हर्षल एकतपुरे ने मधुमेह और इसकाकारण एवं अवयवदान विषय में लोगों का मार्गदर्शन किया।

डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा, “डॉ. अभय मुथा और मेरे पिताजी डॉ. के. बी. ग्रांट सही अर्थ से इस पुरस्कार के हक़दार है। कुछ साल पहले मेरे पिताजी को इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था और आज मुझे यह पुरस्कार दिया गया, यही बात का मुझे सबसे ज्यादा आनंद है। नियमित व्यायाम और योग्य आहार से सिर्फ मधुमेह नहीं पर सारे रोगों को दूर रखा जा सकता है। इस बात का पालन हर किसी को करने की खास आवश्यकता है।