ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने विवाहित के साथ किया दुष्कर्म

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
ठाणे में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर द्वारा एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने उल्हासनगर कस्बे के वन क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक ठाणे जिले में कल्याण के पास रैते गांव की रहने वाली महिला और कल्याण के पास नेवाली का निवासी आरोपी 30 वर्षीय मुकेश एक-दूसरे को जानते थे।
सोमवार की रात जब महिला उल्हासनगर में एक आभूषण की दुकान में जा रही थी, तो आरोपी अपने
ऑटोरिक्शा से आया और महिला को ट्रीट देने के लिए अपने साथ एक होटल में ले गया। उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर ने कहा कि होटल पहुंचने के बाद, पीड़िता ने कुछ खाने- पीने से इंकार कर दिया।
आरोपी ने उससे पूछा कि वो उसके साथ शिरडी चलेगी तो महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।[amazon_link asins=’B07B7PTPB2,B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef218d37-95b6-11e8-a364-41265b6fa876′]
इसके बाद, आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसे अपने रिक्शा में उसके घर छोड़ देगा। लेकिन अपने घर वापस जाने के बजाय, वह रिक्शा एक जंगल क्षेत्र में ले गया जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मुकेश महिला को सेपगांव की ओर ले गया और जबरदस्ती रिक्शे से नीचे उतार दिया। साथ ही इस घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह से अपने घर पंहुचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक डी डी पाल्वे ने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।