जेएनयू की स्टूडेंट्स को देख मास्टरबेशन करने लगा ऑटो ड्राइवर, केस दर्ज़

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिल्ली में एक बार फिर से समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हालांकि इस बार मामला रेप का नहीं है। लेकिन, क्या रेप करना ही समाज को शर्मसार करना होता है। इस बार मामला मास्टरबेशन का है। दरअसल साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक के किशनगढ़ एरिया में एक ऑटो ड्राइवर को तीन लड़कियों के सामने मास्टरबेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तीनों लड़कियां जेएनयू की छात्राएं हैं। जब घटना वाली रात तीनों अपने हॉस्टल लौट रही थी। तभी उन्होंने देखा कि गेट नंबर एक के पास एक शख्स उन्हें देखकर मास्टरबेट कर रहा है। इस अश्लील हरकत को देख लड़कियों ने शोर मचा दिया। जिसे सुन गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड हरकत में आ गाए और आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने वहीं पर दबोच लिया था। आरोपी का नाम अखिलेश कुमार है। वह मूलरूप से कन्नौज यूपी का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 सितंबर रात की है। लड़कियों के शोर मचाने से आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन उसे वहीं पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित छात्राएं किशनगढ़ थाने गई, जहां एक लड़की द्वारा दिए बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

visit : punesamachar.com