प्राधिकरण ने की 6300 घरों की आवासीय योजना और हेलीपैड की घोषणा

5.27 करोड़ की शेष राशि समेत 2019-2020 के लिए 679.89 करोड़ का बजट मंजूर
पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – सन 2019- 2020 इस नए वित्त वर्ष के लिए पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण 5.27 करोड़ रुपए की शेष राशि समेत कुल 679.89 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई। मंगलवार को मंजूर किये गए इस बजट में 6300 घरों की नई आवासीय योजना, संविधान भवन, विपश्यना केंद्र, औद्योगिक संग्रहालय, ओपन जिम, सोलर पार्क और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शन केंद्र में हेलिपैड जैसी नई योजनाओं की घोषणा की गई है।
प्राधिकरण के नए अध्यक्ष सदाशिव खाड़े की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 337वीं सभा संपन्न हुई। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीशकुमार खड़के और मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी भगवान घाडगे ने 2019-2020 के लिए 679.89 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट में 674 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च की उम्मीद है। यानी हमेशा की तरह इस साल का बजट पांच करोड़ 27 लाख 25 हजार रुपए की शेष राशि का बजट है।नए बजट की जमा मद में 502.66 करोड़ रुपए आरंभिक शेष, राजस्व जमा में फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 26 करोड़ रुपए और दंड से 10.80 करोड़ रुपए जमा होने की उम्मीद है। 139.8 करोड़ रुपए के पूंजीगत जमा में भूखंड बिक्री से 100 करोड़ रुपए, अतिरिक्त अधिमूल्य और हस्तांतरण फीस से 17.53 करोड़ रुपए , विकास निधि और ब्याज से 8.42 करोड़ रुपये, ठेकेदारों की डिपॉजिट से 2.86 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

खर्च मद में राजस्व ख़र्च 82.13 करोड़, आस्थापना खर्च 14.20 करोड़, आकस्मिक ख़र्च 65.92 करोड़, पूंजीगत ख़र्च में 592.49 करोड़, विकास कामों के लिए 127. 56 करोड़, उद्यान, पर्यावरण और शहरी वनीकरण के लिए 21.82 करोड़, भूमि अधिग्रहण के लिए 20 करोड़, निर्माणकार्य व अन्य कामों के लिए 413.65 करोड़ रुपए आबंटित है। इसके साथ ही विविध पेठों की गृह परियोजनाओं के लिए 353.97 करोड़ रुपए आबंटित रखे गए हैं।

इस बजट के प्रमुख आबंटन में पेठ क्रमांक 6, 12, 30 व 32 में गृह परियोजनाओं के लिए 325 करोड़, पेठ क्रमांक 11 में संविधान भवन व विपश्यना केंद्र के लिए पांच करोड़, औद्योगिक संग्रहालय, मनोरंजन केंद्र व ओपन जिम के लिए आठ करोड़, पेठ क्रमांक 5 व 8 में सोलर पार्क के निर्माण हेतु एक करोड़, अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शन केंद्र में हेलीपैड के लिए एक करोड़, पेठ क्रमांक 25 में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच करोड़ रुपए के आबंटन शामिल रहने की जानकारी प्राधिकरण के अध्यक्ष सदाशिव खाड़े और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीशकुमार खड़के ने दी।